chamoli news

उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली : सीमांत जनपद चमोली में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनोला क्षेत्र में पहाड़ी से बड़े पत्थर टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

वहीं नीति–मलारी हाईवे भी स्योन-सालधर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इससे आसपास के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से अस्थायी रूप से कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह

चमोली पुलिस के अनुसार संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया

बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें