ऋषिकेश: हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर एक दुखद घटना हुई। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में आज सुबह मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। शिशु हाथी की इस हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हावड़ा एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, जिसमें शिशु हाथी ट्रेन के आने से बच नहीं पाया, जबकि अन्य हाथी सुरक्षित पार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के कारण हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन पर रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग अब इस दुखद घटना की विस्तृत जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपायों पर ध्यान दे रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
