देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से योगगुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड में विकास से जुड़े विषयों के साथ योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई।
बैठक में प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए भी विशेष पहचान रखता है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक योग और आयुर्वेद भारत की पुरानी ज्ञान परंपरा से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड में इनसे जुड़े कार्यों को बढ़ावा मिलने से स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी तैयार किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेलनेस और योग आधारित पर्यटन के विकास की काफी संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।
बाबा रामदेव ने भी उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर हो रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र का वातावरण और राज्य की आध्यात्मिक विरासत योग एवं आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की प्राकृतिक और आध्यात्मिक खूबियों को योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
