ATM Charge: नये साल के पहले दिन से ही बैंकों के नियमों में बदलाव आएगा और अब पैसे निकालने के लिए बैंक के एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. पहली जनवरी से बैंक एटीएम से ट्रांजेक्शन (ATM transaction) के नियमों में बदलाव करने वाले हैं. जिसमें ट्रांजेक्शन की बढ़ी हुई फीस भी शामिल है।
दरअसल रिजर्व बैंक (Reserve bank of india)ने पहली जनवरी से फ्री लिमिट के बाद एटीएम ट्रांजेक्शन पर फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद बैंक एटीएम से फ्री लिमिट के बाद किये जाने वाले ट्रांजेक्शन को पहली जनवरी से महंगा कर देंगे और आपको फीस चुकानी होगी RBI ने बैंकों को 1 जनवरी, 2022 से फ्री मंथली लिमिट के बाद कैश और नॉन-कैश ATM लेनदेन पर लागू शुल्क में बढोतरी करने की मंजूरी दे दी है. RBI के निर्देशों के अनुसार ही, एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को SMS भेजकर यह बताना शुरू कर दिया है कि एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के ATM से तय फ्री लिमिट के बाद किए जाने वाले लेनदेन पर एक जनवरी, 2022 से 21 रूपए का शुल्क और जीएसटी देना होगा. पहले यह शुल्क 20 रूपए था।
ATM Transaction Fees के रूप में मूल्यवृद्धि क्यों की जा रही है. इसे ऐसे समझिए-इस साल एक अगस्त, 2021 से RBI ने बैंकों को वित्तीय ट्राजेक्शन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क को 15 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए और गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए प्रति लेनदेन शुल्क 5 रूपए से बढाकर 6 रूपए कर दिया है. इसके अलावा महानगरों में रहने वाले बैंक उपभोक्ताओं को अन्य बैंक के ATM से माह में तीन फ्री और छोटे नगरों में 5 फ्री लेनदेन करने की सुविधा भी जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
