उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों से 31 मार्च तक ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राशन कार्ड धारकों से 31 मार्च तक ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील।

चमोली-जिला पूर्ति अधिकारी चमोली अंकित पाण्डेय द्वारा जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि वे भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत जारी निर्देशों के क्रम में अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में अभी तक 59.27 प्रतिशत लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है, जबकि 40.73 प्रतिशत लाभार्थियों की ई-केवाईसी शेष है। शेष लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 31 मार्च 2026 तक अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  Golden Panda Casino – Snabb‑spinn för den moderna spelaren

उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन (फिंगर प्रिंट) के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न कराने की स्थिति में राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनहित में सभी राशन कार्ड धारकों से समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कराने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें