अतिथि शिक्षकों को नहीं मिलेगा छुट्टियों का वेतन
देहरादून, माध्यमिक स्कूलों में तैनात 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों को सर्दी-गर्मी की छुट्टियों में मानदेय नहीं मिलेगा।

अतिथि शिक्षक लगातार स्कूलों में दीर्घकालीन अवकाश की अवधि में भी मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक और मुख्य शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी मुख्यालय को मानदेय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
उन्होंने वर्ष 2018 के शासनादेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस शासनादेश में स्पष्ट है कि अतिथि शिक्षकों को कार्य अवधि का ही मानदेय मिलेगा। स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की लंबी छुट्टियों का उन्हें मानदेय नहीं
गर्मी-सर्दी की लंबी छुट्टियों को लेकर जारी हुआ आदेश मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन में लंबित
दिया जाएगा। वहीं, अतिथि शिक्षक मानदेय बढ़ाने की मांग भी करते आ रहे हैं। इसे 25 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव भी लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है।
बिना छात्र तैनात हैं शिक्षकः
राज्य के कई माध्यमिक स्कूलों में स्थिति यह है कि कई प्रवक्ता ऐसे स्कूलों में भी तैनात हैं, जहां उनके विषय को पढ़ने के लिए छात्र ही नहीं है। इसी हफ्ते टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले के 18 ऐसे प्रवक्ताओं को दूसरे स्कूल में समायोजित करना पड़ा है। जबकि बाकी जिलों में भी ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 
