- आगजनी की घटना में झुलसी एक और महिला की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पांच।
बागेश्वर- आगजनी की घटना में झुलसी एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। धनतेरस की रात रणकुड़ी गांव में आग से झुलसकर मरने वाले ग्रामीणों की संख्या अब पांच हो गई है। ऋषिकेश एम्स में आरोपी कुंदन नाथ की पत्नी बीना देवी ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया है।
29 अक्तूबर की रात राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत रणकुड़ी गांव में कुंदन नाथ ने नारायण गिरि के घर में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर आग लगा दी थी, तब 11 लोग आग से झुलस गए थे। गुरुवर को उपचार के दौरान आरोपी की मां भगवती देवी, नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी, विनोद गिरी व पत्नी मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी बीना देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता ने शुक्रवार को रणकुड़ी गांव जाकर घटनास्थल का जायजा लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी 

