Haldwani News- विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजीलैंस के मुताबिक छह जुलाई को एक व्यक्ति ने एसपी विजीलैंस हल्द्वानी को इस मामले की शिकायत की थी। गिरफ्तार अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह कालाकोटी और सहायक अभियंता हितेश कांडपाल हैं। उन्हें एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों अफसरों ने एक व्यक्ति से बार लाइसेंस एनओसी जारी करने के एवज में तीन लाख रुपये मांगे थे।
सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। दोनों अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रावायी की जा रही है।शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को बताया कि उसने रेस्टोरेंट के बार लाइसेंस के लिए 2019 में अल्मोड़ा में आवेदन किया था। डीएम ने लोनिवि समेत नौ विभागों से लाइसेंस के लिए रिपोर्ट मांगी। लोनिवि की देरी पर शिकायतकर्ता ने वहां अफसरों से संपर्क किया तो उन्होंने 3 लाख रुपये मांगे। बाद में एक लाख रुपये में बात तय हुई। विजिलेंस इंस्पेक्टर हेम चंद्र पांडे ने शिकायत की जांच कर आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद ट्रैप टीम गुरुवार रानीखेत लोनिवि एनएच खंड दफ्तर पहुंची। यहां ईई महिपाल, एई हितेश दोनों थे।
शिकायतकर्ता ने ईई को रकम सौंप दी, जिसे ईई ने सामने बैठे एई को दे दिया। दोपहर करीब 3.30 बजे ट्रैप टीम ने दोनों अफसरों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। एसपी विजिलेंस राजेश कुमार भट्ट ने बताया, आरोपों की पुष्टि के बाद ट्रैप टीम रानीखेत भेजी गई। लोनिवि के दोनों अफसरों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
