- क्वारब में अब रात में आवाजाही 18 जुलाई तक बंद
अल्मोड़ा। एनएच-109 में क्वारब पुल के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए अब 18 जुलाई तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सिर्फ एंबुलेंस, क्रेन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन चल सकते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास 200 मीटर हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। एनएच वर्तमान में यहां पर सुरक्षात्मक कार्य कर रहा है। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सड़क पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा गिर रहा है। यहां से रात के वक्त वाहनों के लिए आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। लोगों की सुरक्षा को दखते हुए रात को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना और वाहन संचालन के लिए संबंधित चौकी, थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में अब बाहर की दवाई लिखी तो होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री सख्त की चेतावनी
खटीमा के जवान मुशाहिद अली को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, उत्तराखंड का नाम किया रोशन
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे क्यों है खास? जानिए इसकी विशेषताएं
12 KM लंबी मानव श्रृंखला से पीएम मोदी का भव्य स्वागत, उत्तराखंड हुआ ‘नमोमय’
12 KM का ये गलियारा क्यों है खास? जानिए कैसे बदल रहा है जंगल का भविष्य
देहरादून :उपनलकर्मी की नियुक्ति वाले पदों पर बिना मंजूरी भर्ती नहीं होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) 13 IFS अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत.. 
