उत्तराखण्ड के द्वाराहाट में एक आवासीय भवन गिरने से परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट के राजस्व क्षेत्र दूनागिरी के छोटे से गांव तैलमनारी में रातभर हुई बरसात के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया । देररात हुई भारी बरसात के कारण मकान की ऊपरी मंजिल गिर गई, जिसमें नीचे सो रहे तीन लोगों की दबकर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए ।
देहरादून- राज्य कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद
मरने वालों में माँ चंद्रा देवी और दो पुत्रियां 17 वर्षिय कमला और 12 वर्षीय पिंकी शामिल हैं । इस हृदयविदारक घटना में पिता रमेश राम और बेटा बच गए हैं । पुलिस और आपदा बचाव दल के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई । अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ने घायलों को तत्काल उपचार और मृतकों के लिए मुआवजा देने का निर्देश जारी कर दिया है । घायलों का रानीखेत के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है । मृतकों का पोस्ट मॉर्टम भी रानीखेत में हो रहा है । उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक से बरसात लगातार जारी है । पुराने मकानों में इस तरह से ध्वस्त होने की संभावनाएं अधिक होती हैं जिन्हें सुधारना अथवा खाली करना अनिवार्य हो गया है ।
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा शहर की शान में चार चांद लगाने वाले यह दो अद्भुत पेड़ ऐसे ध्वस्त हुवे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “अल्मोड़ा- (दुःखद खबर) द्वाराहाट के इस गांव में आपदा ने लील ली तीन जिंदगी, गांव में मातम”
Comments are closed.



देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद 

Government ko old building ka sarve kr unke marmt ka kary krwana chahiye jin logo ki aarthi estithi thik nhi ho