नैनीताल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा के शून्यकाल में उत्तराखंड में हॉर्टीकल्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ (नैनीताल) में प्रस्तावित हॉटी-टूरिज्म परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में फल, फूल और बागवानी आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए विशेष बजट, आधुनिक तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
अजय भट्ट ने कहा कि हॉर्टीकल्चर टूरिज्म से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा…बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने केंद्र से इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के रूप में विकसित करने की मांग भी की।
इस पहल से उत्तराखंड के पर्यटन और कृषि दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है…जिससे स्थानीय जनता और किसानों के लिए स्थायी विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
