उत्तराखंड- पत्नी और सास को मौत के घाट उतारने के बाद, युवक ने खुद भी उठाया ये खौफनाक कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जसपुर-(उधम सिंह नगर) बीते रोज हुए जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाला ट्रेन दुर्घटना में मृत बताया जाता है घटना की सूचना के बाद पुलिस ने एक बार फिर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है गौरतलब है कि दो दिन पूर्व अपनी अय्याशी में बाधा बनने पर अपनी दूसरी पत्नी और सांस की हत्या कर फरार हत्यारोपी ने गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, सुचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने शव को कब्ज़े लिया हे, घटना आज प्रातः लगभग 5:00 बजे की बताई जा रही है।


मृतक सोनू के शव को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद रवाना हो गई है, मृतक सोनू की जेब से निकले आधार कार्ड के लिखे पते के चलते इस की सूचना गाजियाबाद पुलिस द्वारा जसपुर पुलिस को दी गई थी, घटना स्थल से कटे शव के फोटो से सोनू की शिनाख्त हुई है, वही उसका मोबाईल भी मिला है, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस द्वारा सोनू की बहन को पर फोन कर इसकी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE

बता दे कि दो दिन पूर्व जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में ठाकुर मन्दिर से सटे पंडो वाले कुएं के पास रहने वाले सोनू ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी निशू और अपनी 55 वर्षीय सास जयंती देवी की धारदार हथियार (पाटल) से हत्या कर दी। वही मृतका निशु की बहन पिंकी ने बताया था कि सोनू का लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले उस लडक़ी के साथ सोनू को घर में रंगेहाथों पकड़ा था। जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था और सोनू ने निशु को मारापीटा भी था।

जब वह पुलिस में रिपोर्ट करने जा रही थी तो सोनू ने उसे रोक दिया तथा हाथ पैर जोड़कर माफी मांग ली। एक बार फिर उसी युवती के साथ सोनू के पकड़े जाने के बाद मृतका निशु और उसकी मां जयंती देवी सोनू के पीछे लग गए थे। जिसके बाद घटना वाली रात सोनू जबरदस्ती अपनी सास और पत्नी तथा लड़की को लेकर आया और देर रात में इस घटना को अंजाम दिया। वहीं अपनी पत्नी निशु और सास जयंती देवी की हत्या करने के बाद सोनू ने अपने बच्चों को किसी परिचित के यहां छोड़कर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाली अपनी बहन को फोन करके बताया कि मैने अपनी पत्नी को और सास को मार दिया है तथा उसके बाद वो मौके से फरार हो गया। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गाजियाबाद के कविनगर में ट्रेन से कटकर पत्नी और सास के हत्यारे सोनू की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर गाजियाबाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। उसके पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त जसपुर निवासी निखिल उर्फ सोनू के रूप में की। गाजियाबाद पुलिस द्वारा इस संदर्भ में जसपुर पुलिस से जब संपर्क किया गया तो पता चला कि मृतक दो दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी था। गौरतलब है कि पत्नी व सास की हत्या करने के बाद से आरोपी सोनू फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह में फोन पर सोनू के ट्रेन से कटने की सूचना की पुष्टि की और कहा कि मृतक सोनू के शव को अपने कब्जे में लेने के लिए जसपुर पुलिस गाजियाबाद रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें