अनियोजित खुदाई का आरोप पूर्व मंत्री की पत्नी पर प्रशासन का बड़ा फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टिहरी : नई टिहरी के सी ब्लॉक में भू-धंसाव के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान भूखंड पर गहरी और अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई की गई। इससे आसपास के सरकारी और निजी मकानों की नींव प्रभावित हुई और लोगों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Ad

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता बलबीर सिंह का कहना है कि गलत तरीके से जमीन आवंटित होने के कारण उन्हें वर्षों बाद अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश

वहीं पुलिस का कहना है कि एसडीएम के आदेश के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है…जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा…उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें