gas

उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों और सप्लाई व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर शनिवार को गैस आपूर्ति से जुड़ी 45 शिकायतें प्राप्त हुईं…जिनका संबंधित एजेंसियों के माध्यम से समाधान कराया गया। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून में दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, CM धामी ने किया उद्घाटन

जिला प्रशासन के अनुसार 3 अप्रैल को जिले में 7709 घरेलू और 112 व्यावसायिक गैस सिलेंडर प्राप्त हुए…जबकि 8115 घरेलू और 439 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध बताया गया है।

क्यूआरटी टीम द्वारा अब तक 85 गैस एजेंसियों, 95 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 90 डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 12 घरेलू, 28 व्यावसायिक और 22 छोटे सिलेंडर के साथ एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने बुकिंग और भुगतान के बाद भी गैस न मिलने की शिकायत की थी, जिसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसी प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : (बड़ी खबर) SDM ने गैस वितरण के लिए जारी कराया रोस्टर, संडे को इन इलाकों में आएगी LPG सिलेंडर की गाड़ी

प्रशासन ने गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए “फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट” नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं…ताकि पहले बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस कालाबाजारी, डायवर्जन या अन्य अनियमितताओं की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन या व्हाट्सएप नंबर पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें