देहरादून। राज्य में गैस, ईंधन और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि प्रदेश में किसी भी तरह की कमी नहीं है और लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
बैठक में घरेलू और कमर्शियल गैस, अस्पतालों और उद्योगों की जरूरतों के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ने वाली मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाए रखा जाए और किसी भी स्थिति में सप्लाई बाधित न हो।
साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है…ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
चारधाम यात्रा और ग्रीन एनर्जी पर खास फोकस
सरकार ने चारधाम यात्रा को देखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन और पूर्ति विभाग को अतिरिक्त गैस और ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर जरूरत के अनुसार सप्लाई बढ़ाने की भी योजना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह समय ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से बढ़ने का है। बायोगैस, सोलर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर नियमित प्रेस ब्रीफिंग करने के निर्देश दिए गए हैं…ताकि लोगों तक सही जानकारी समय पर पहुंच सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 
