हल्द्वानी : आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया।*
हल्द्वानी स्थित शिवकालोनी निवासियों ने आयुक्तश्री रावत से शिकायत की गई कि शिवकालोनी वैलेजली हॉल में सिविल कोर्ट के समीप जो लम्बे समय से मलवे एवं गंदगी से भरा पडा था उक्त स्थल पर कुछ लोगों द्वारा उसमें अतिक्रमण किये जाने की शिकायत भी की गई। उक्त भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्तावित है।
सम्बंधित लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमायूं आयुक्त श्री रावत ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा तत्काल हटाया गया। पुनः किए गए अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की कार्यवाही की जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अतिक्रमण के सम्बन्ध में
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि जहां-जहां सरकारी भूमि है सभी सरकारी भूमि की नियमित मानिटरिंग की जाए अगर अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
