हल्द्वानी:(बड़ी खबर) लालकुआं में शातिर चोर पकड़ा गया, मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका किए थे पार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआँ पुलिस को 02 चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

नशे की लत में डूबे शातिर चोर को सोने के लाखों के जेवरात सहित किया गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल


 दिनांक 24/02/2025 को वादी श्रीमती बसन्ती देवी निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता व 29/04/2025 को वादी श्री हीरा सिंह शाही निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता लालकुआँ क्षेत्र से 02 अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोर द्वारा घरों से सोने के आभूषण (मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका आदि) चोरी कर लिये गये थे। दोनों घटनाओं में कोतवाली लालकुआँ में *मुकदमे क्रमशः FIR No. 47/25 एवं FIR No. 94/25* के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना चौकी बिन्दुखत्ता प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

 
   पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन* किया गया एवं *50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी-पतारसी* की गई। इसी क्रम में *दिनांक 23/06/2025 को अथक प्रयास के उपरांत अभियुक्त बादल गौसाई उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 पप्पू गौसाई निवासी- तिवारी कालोनी, लालकुआँ* को *शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार* किया गया।

 अभियुक्त की निशानदेही पर *दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी का माल बरामद* किया गया।
   पूछताछ में अभियुक्त ने *इंजेक्शन के नशे का आदी होना स्वीकारते हुए, नशे की पूर्ति के लिये ही चोरी करना स्वीकार किया।* अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

बरामद माल विवरण

👉 FIR No- 94/25 – धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS के अंतर्गत

  • 02 अदद पीली धातु के मंगलसूत्र
  • 01 अदद पीली धातु का मांगटीका
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बातचीत के बहाने रोका और चेन झपटकर भागा बदमाश, पूरी घटना कैमरे में कैद

👉 FIR No- 47/25 – धारा 305(A)/317(2) BNS के अंतर्गत

  • 01 अदद पीली धातु की नथ
  • 01 जोड़ी पीली धातु के झुमके
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-राजस्थान से नैनीताल घूमने पहुंचे थे 5 पर्यटक, रास्ते में हुआ बड़ा हादसा

पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त (बादल गौसाई)

  1. FIR No- 321/19, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम – थाना हल्द्वानी
  2. FIR No- 231/20, धारा 457/380/411 IPC – थाना लालकुआँ

पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता
  2. कानि0 विरेंद्र रौतेला
  3. कानि0 दयालनाथ
  4. कांस्टेबल दिलीप कुमार
  5. कांस्टेबल आनंदपुरी
  6. कांस्टेबल तरुण मेहता

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें