यमुना नदी में समाई पिकअप, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक युवक की हालत गंभीर
धनोल्टी- थाना केम्पटी के अंतर्गत सुमन क्यारी चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए यमुना नदी में जा समाया। हादसे के समय वाहन में चार युवक सवार थे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो युवक दुर्घटना स्थल पर ही वाहन से छटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें हल्की चोटों के साथ अस्पताल भेजा गया है। जबकि तीसरे युवक को भी गंभीर अवस्था में निकाल लिया गया। चौथे युवक की तलाश कुछ समय तक जारी रही, जिसे बाद में घायल अवस्था में बरामद कर हायर सेंटर रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष केम्पटी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब पिकअप वाहन UK07TD 6512, मोरी से विकासनगर की ओर जा रहा था।
वाहन में सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटववाड, थाना मोरी (उत्तरकाशी) के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
- परमेश लाल पुत्र दिल्लू लाल (25 वर्ष)
- नवीन पुत्र शिवदयाल (22 वर्ष) — वाहन चालक
- विपिन नेगी पुत्र सैन सिंह (18 वर्ष)
- सुरतन लाल पुत्र बंसलाल (18 वर्ष)
पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य पूरा कर लिया है, और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

