- बाजपुर: बाढ़ का नजारा देखना पड़ा महंगा, लेवड़ा नदी में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम
बाजपुर। जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बाढ़ का नजारा देखने गए 11 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खमरिया गांव निवासी यश के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते लेवड़ा नदी में उफान आ गया। इसी दौरान यश अपने दोस्तों के साथ बेरिया दौलत रोड पर बाढ़ देखने गया था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के पास बनी नहर से यश को बाहर निकाला गया और तत्काल उप जिला चिकित्सालय बाजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार और गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

