- मुख्य शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली के विरुद्ध जबरदस्त धरना- प्रदर्शन
जनपद नैनीताल के प्राथमिक , जूनियर और माध्यमिक शिक्षकों की दस सूत्रीय मांग पूरी नहीं हुई तो और बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
शिक्षक संगठन ने लंबे समय से समस्याओं का तत्काल निराकरण अथवा मुख्य शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जयसवाल की मनमानी कार्यप्रणाली एवं तानाशाही के विरुद्ध जनपद की शिक्षकों का आक्रोश आज फट गया। जिसकी परिणीति धरना एवं पुतला फूकने के साथ हुई ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार शिक्षा भवन भीमताल में आयोजित समन्वय मंच के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में इस धरने में जनपद के प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सैकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना किसी ठोस कारण और बिना किसी प्रक्रिया के जनपद के डेढ़ हजार से भी अधिक शिक्षकों का वेतन रोके जाने,आपदा के दौरान जिला अधिकारी के आदेशों को भी तथा बताते हुए उसके ऊपर अपना आदेश थोपे जाने, कार्यालय एवं मुख्यालय से अधिकांश समय गायब रहने, संगठन प्रतिनिधियों फोन नहीं उठाने उनके मैसेज का कोई प्रति उत्तर नहीं देना, कार्यालय में अपने कुछ खास को नियम विरुद्ध अटैक कर रखे जाने, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में आए दिन शिक्षकों एवं विभाग के प्रतिकूल समाचार छपवाकर विभाग की छवि धूमिल करने,सहित मनमानी कार्य प्रणाली तानाशाही पूर्ण रवैया को लेकर सुधार लाने की मांग की गई।
धरने में सभी वक्ताओं द्वारा तत्काल इन समस्याओं का समाधान किए जाने और मुख्य शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली में सुधार लाने अन्यथा की स्थिति में जनपद से तत्काल बाहर स्थानांतरण करने की एक सूत्री मांग रखी गई।
धरना स्थल पर सभी वक्ताओं में सीईओ के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया, इसके पश्चात पुतला दहन किया गया।
धरना कार्यक्रम का संयुक्त संचालक बंशीधर कांडपाल, पंकज बुधानी एवं डॉ.डी.एन.भट्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकीय गिरीश चंद जोशी, जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ देवेंद्र कुमार, भानु कपिल, खीमेश भट्ट, मतलूब हुसैन, ठाकुर दत्त पाण्डेय,डां.विवेक पांडे,मंजू पाण्डेय,नवीन चंद,डॉ गोकुल सिंह मर्तोलिया,अनिल शर्मा, अनुपम बमेटा , गोपाल सिंह बिष्ट,हेमचंद भट्ट,हरीश पाठक,सुरेश चंदजोशी,नंदराम,मदन मोहन बिष्ट,डॉ कन्नू जोशी,हेमंतपांडे,प्रेम कांडपाल,डीगर पडियार, अनिल कुमार शर्मा,मनीता कटारिया, जगमोहन पडियार, जीवंती गोस्वामी, ममता गुप्ता, शिवराज सिंह, कैलाश पंत, राजकुमार, प्रताप राम, सतीश नैनवाल, आदि उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 

