- देहरादून में एक दुखद हादसा हुआ है ,सवारी गाड़ी पर गिरा पेड़,F R I के सामने पेड़ गिरने से एक की मौत एक घायल,नौगांव का था सवारी वाहन।
देहरादून- घटना के मुताबिक, देहरादून से चकराता जाने वाले नेशनल हाईवे 707A पर चकराता रोड भवानी बालिका इंटर कॉलेज के पास एफआरआई के सामने सवारियों से भरी मैक्स (UK0 9A 0433) के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गया। मैक्स उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र की बताई जा रही है. वहीं घटना के समय घटनास्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद थे,जिन्होंने घटना की जानकारी दी।
सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि एफआरआई के निकट बारिश के बीच जीप (मैक्स) में प्रेमनगर की ओर जाते समय पेड़ गिर गया. उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन और पेड़ को सड़क से हटाया है. वाहन में बैठी सवारियों में एक की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि वाहन का ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गया। सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि पेड़ गिरने से वाहन को भी क्षति पहुंची है। वाहन चालक सवारियां लेकर देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था. तभी पेड़ गिरने से यह दुखद हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद पेड़ काफी पुराने और जर्जर हो गए हैं. जिनके कटान और छंटाई को लेकर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
थाना बसंतविहार पुलिस के मुताबिक, वाहन में चालक महावीर सिंह रावत पुत्र बच्चन सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी के अलावा 6 अन्य सवारियां बैठी थी। दुर्घटना में बीच वाली सीट में बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी को गंभीर और एक अन्य सवारी को मामूली चोट आई, जिनको 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। वाहन में सवार अन्य किसी भी सवारी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
