लालकुआं – लालकुआँ नगर में आज दिल को दहला देने वाली घटना घटित हो गई, यहां काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन में वार्ड नंबर 6 के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर लगने के बाद युवक का शव पटरी पर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक की आंते एवं शरीर के अंग भी दूर-दूर तक बिखर गए।
वही जीआरपी चौकी लालकुआं के प्रभारी उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी को आज प्रातः 6 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर वार्ड नंबर 6 एवं अवंतिका कुंज देवी मंदिर फ्लाईओवर से कुछ पहले एक शव रेल पटरी के बीच में पड़ा हुआ है, जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने छानबीन शुरू कर दी।
उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये, परंतु उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे सका, मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक प्रातः 4 बजे लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आया होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
