हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया…जबकि विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, भाषण और नाटिका जैसी प्रस्तुतियाँ दीं…जिन्होंने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि यह दिन हमें संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना की जानकारी भी साझा की…जिसका उद्देश्य 5 से 18 वर्ष के बच्चों को वीरता, खेल, कला, संस्कृति, नवाचार, विज्ञान और समाज सेवा में असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना है।
चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भारतीय संविधान में निहित न्याय, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को समझकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी. एस. मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
