देहरादून: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित “डॉक्टर ऑफ द ईयर” सम्मान समारोह में प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन केंद्रों के माध्यम से डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को नई तकनीकों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी करने और लंबित पदोन्नतियां भी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग कैडर बनाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से अपने व्यस्त जीवन में योग और ध्यान को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ चिकित्सक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे सकते हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में योग और मेडिटेशन को बढ़ावा देने की भी बात कही।
समारोह में इस वर्ष 32 डॉक्टरों को “डॉक्टर ऑफ द ईयर” सम्मान दिया गया। इसके अलावा तीन चिकित्सकों को “आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड” और तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच में बने रहने चाहिए। भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धति के महत्व पर जोर दिया…जबकि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने मेडिकल छात्रों और युवा डॉक्टरों में बढ़ते मानसिक तनाव पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के दौरान सम्मानित चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं 
