देहरादून में पढ़ रहे झारखंड के 21 वर्षीय छात्र ने खुद को मारी गोली।
देहरादून- देहरादून के कालेज में पढ़ रहे झारखंड के छात्र के खुद को गोली मारने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लहूलुहान हुए छात्र को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कालेज का छात्र शशि शेखर देहरादून के झाझरा के पास पीजी में रहता था मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।उधर घटना की पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
प्रेमनगर स्थित एक संस्थान में अध्ययनरत छात्र ने अपने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बुधवार को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त मिली कि किसी छात्र ने ख़ुद को गोली मार दी है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ रीना राठौड़ थानाध्यक्ष मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि शशी यादव शेखर उम्र 21 वर्ष पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी बाल खुदरा थाना पथरासु जिला रामगढ़ झारखंड जोकि अल्पाइन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। छात्र ने किसी कारण ख़ुद के सिर पर गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।
देहरादून पुलिस पड़ताल में जुटी दोस्तो से पूछताछ जारी⤵️
राजधानी पुलिस ने मामले में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है देर रात प्रेमनगर फोर्स अस्पताल में जानकारी में जुटी।हर एंगल से जांच की जा रही है,आत्महत्या का प्रयास करने के पुख्ता कारण अभी तक सामने नहीं आए है, प्रथमद्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है सीओ रीना राठौड़ ने बताया की छात्र को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है दोस्तो से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

