- पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार 2 तीर्थयात्रियों की मौत, बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे दोनों।
चमोली- उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं। वहीं बीती देर सायं बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, सड़क हादसे में दो बाइक सवार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।
गौर हो कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती शाम दो बाइक सवार तीर्थयात्री बदरी-विशाल के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बदरीनाथ हाईवे पर टैया पुल के समीप अचानक चट्टान से बड़े बोल्डर टूटकर बाइक सवार पर गिर गए। बोल्डर गिरने से बाइक सवार दोनों युवक (तीर्थयात्री) करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले थे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जोशीमठ उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मृतक सचिन कुमार (उम्र 30) पुत्र सोम प्रकाश, ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) और रवि कुमार (उम्र 26) पुत्र कवरपाल, कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रहने वाले थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ भेजा गया है।वहीं सड़क हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं 
