- नैनीताल: 15 जून को होने वाले आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा की गई विशेष पार्किंग व्यवस्था
हल्द्वानी : दिनांक 15 जून को होने वाले धार्मिक आयोजन के दृष्टिगत, श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 से अधिक पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है।
उप जिलाधिकारी कैंचीधाम तुषार सैनी द्वारा अवगत कराया गया है कि इन पार्किंग स्थलों को इस प्रकार से चिन्हित किया गया है कि हर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग सुविधा मिल सके। इस योजना का उद्देश्य यातायात जाम से बचाव करना तथा श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है।
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:
हेल्पलाइन नंबर 1- (07302532213)
हेल्पलाइन नंबर 2- (05942-245543)
उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर श्रद्धालु किसी भी समय संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग प्रदान करें ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल 


