देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 19 जुलाई तक रहेगा प्रभाव
देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला तेज़ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई तक प्रदेशभर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
डॉ. सिंह के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने जनता से नदी-नालों से दूरी बनाए रखने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

