कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल): ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई),अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत देवली गांव में दो दिवसीय प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड पैकेजिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी कीर्तिनगर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं नियमित कार्य के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें और अपनी पहचान स्थापित करें।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अंजनी कुमार सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने महिलाओं को कैंडल और धूपबत्ती की गुणवत्ता सुधार तथा आकर्षक पैकेजिंग के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। वहीं मुख्य प्रशिक्षक अंजना नेगी ने महिलाओं को कस्टम पैकिंग बॉक्स तैयार करने का प्रशिक्षण दिया…जिससे उत्पादन लागत घटेगी और लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंचेगा।
देवली गांव की महिलाएं अब देवली ग्राम संगठन महिला उद्यम के नाम से कैंडल और धूपबत्ती निर्माण का कार्य कर रही हैं। ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 में आयोजित सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (MSDP) के अंतर्गत महिलाओं को कैंडल एवं धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया था। वर्तमान प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हीं उत्पादों में मूल्य संवर्धन और पैकेजिंग कौशल विकसित करना है।
कार्यक्रम में एमएसडीपी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ईडीआईआई अहमदाबाद और आरवीएनएल ऋषिकेश के संयुक्त प्रयासों से देवली की महिलाएं अब अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं…जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 
