- ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 03 तोले के सोने के हार में हाथ साफ कर महिला हुई फरार
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया मामले का खुलासा और महिला को सोने के हार संग किया गिरफ्तार
वादी विकास जोशी निवासी पंचवटी कालोनी करायल हल्द्वानी द्वारा दिनांक 14/10/2024 को अपनी पत्नी जो कि एक ब्यूटी पार्लर पंचवटी कालोनी हल्द्वानी में अन्न प्रासण के कार्यक्रम हेतु तैयार होने गयी थी, तथा अपने साथ जेवरात भी ले गयी थी, जहाँ से अज्ञात महिला द्वारा जेवरात सोने का हार चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिदके आधार FIR नं0- 362/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
मामले में श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी का अनावरण किये जाने के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री राजेश यादव के नेतृत्व में श्री दीपक बिष्ट प्रभारी टीपी नगर व पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से चोरी में लिप्त महिला का पता लगाकर अभियुक्ता को चोरगरिया रोड़ उपखनिज निकासी गेट नन्धौर द्वितीय के सामने से मय वाहन स्कूटी नं0 UK04AG 2603 के उसके द्वारा चोरी किये गये सोने के हार के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में चोरी के 07 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता –
जसलीन कौर उर्फ प्रीति पुत्री श्री मनोहर सिंह निवासी आवास-विकास विवेकानन्द स्कूल के सामने, थाना – हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल उम्र- 21 वर्ष,
बरामदगी –
एक अदद पीलीधातु की गले की हार (कीमती करीब तीन लाख रूपये) व वाहन स्कूटी नं0- UK04AG 2603
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपी नगर
2- हे0का0 दिगम्बर सनवाल
3- का0 गगनदीप
4- का0 अनिल गिरी
5- म0का0 विमला टम्टा
6- का0 तारा सिंह
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
