हल्द्वानी। ससुराल से राखी बंधवाने के लिए मायके जाने की बात कहकर निकली महिला बेटे समेत लापता हो गई। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार भाइयों को घर से राखी बांधने मायके के लिए निकली महिला बेटे के साथ लापता हो गई। चोरगलिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार किशनपुर गौलापार निवासी सुरेश मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। उसकी 24 वर्षीय पत्नी सागरिका मिस्त्री और आठ साल का पुत्र सोनू 8 अगस्त को सुबह अपने मायके खटीमा के लिए घर से निकले थे। रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी दोनों मां-बेटे बस में रवाना हुए, लेकिन देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटे। खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। 12 अगस्त को पीड़ित ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए चोरगलिया थाने में शिकायती पत्र दिया।
सुरेश का कहना है कि पत्नी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है। पत्नी इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो अपलोड कर रही है। सुरेश के मुताबिक पुलिस ने उन्हें लोकेशन के आधार पर कुछ दिन पहले देहरादून में ट्रैक किया है। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश में सीसीटीवी खंगाले गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित 


