रुड़की: हरिद्वार जिले की रुड़की पुलिस ने एक ऐसे शातिर और पढ़े-लिखे युवक को गिरफ्तार किया है, जो आर्थिक तंगी और शेयर मार्केट में भारी नुकसान के बाद चोरी की राह पर चल पड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि शक से बचने के लिए वह चोरी किए गए आभूषणों पर गोल्ड लोन ले लिया करता था।
रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 17 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर घर से सोने के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सुरागरसी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर आकाश शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा निवासी आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढंडेरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पिछले 3–4 सालों से वह शेयर मार्केट में निवेश कर रहा था…लेकिन लगातार नुकसान होने से वह कर्ज में डूब गया।
कर्ज चुकाने और आर्थिक संकट को संभालने के लिए उसने बंद पड़े मकानों की रेकी करनी शुरू की। फिर मौका पाकर चोरी की वारदातें अंजाम देता रहा। युवक पढ़ा-लिखा है, अविवाहित है और लंबे समय तक इलाके में घूम-घूमकर रेकी करता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार चोरी किए गए जेवर वह गोल्ड लोन के लिए गिरवी रख देता था, ताकि चोरी का शक भी न जाए और उसे तुरंत पैसा भी मिल जाए। आकाश की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद हुए आभूषणों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है….जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त 
