हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि मुख्य सचिव के प्राप्त आदेशांे के क्रम मे जनपद नैनीताल में होटल,रैटस्टोरंेट तथा धार्मिक स्थल शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार खोले जायेंगे। उन्होने बताया कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने केन्द्र के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी होटल, सेवा क्षेत्र, रैस्टोरेंट, शापिंग माॅल, धार्मिक स्थल और पूजा घरों को खोलने की गाइड लाइन जारी की है। उन्होने बताया कि सभी पूजा घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे थर्मल स्केनिंग, सेनिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जायेगा, स्टाफ तथा ग्राहक सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगायेंगे, सभी टच पाइंटों को विशेष रूप से साफ किया जायेगा। जनपद में जिम,बार, सिनेमाहाल, कोचिंग सेन्टर, मनोरंजन पार्क, विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थायें पूर्णतया बन्द रहेंगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है इसको दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक स्थलोें मे पूजा अर्चना के लिए छूट दे दी गई है। उन्होने बताया कि पूजा स्थलों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए तथा भक्तों एवं दर्शनार्थियों को धार्मिक स्थलोें मे समूह मे प्रवेश ना कराकर कम से कम लोगों को सोशल डिस्टैसिंग के आधार पर प्रवेश कराया जाए, धार्मिक स्थलों मे आने वाले सभी लोगोें को सामाजिक दूरी के नियम का भी अनुपालन कराया जाए, इसी प्रकार सभी रेस्टोरेंट एवं माॅल मे यह व्यवस्था बनाई जाए। उन्होने कहा आवश्यकतानुसार ग्राहकों एवं दर्शनार्थियोें के बीच टोकन व्यवस्था भी बनाई जाए।
DM बंसल ने बताया कि जिला नैनीताल वर्तमान मे रेड जोन में है जिसको दृष्टिगत रखते हुये जनपद नैनीताल के सभी धार्मिक स्थल, बाजार, माॅल,व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्व की भांति प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे के मध्य ही खोले जायेंगे। उन्होने जनपद वासियों, व्यवसायियों, धार्मिक गुरूओं से अपील की है कि अग्रिम व्यवस्था तक प्रातः 7 से सायं 4 बजे के मध्य ही कार्य करते हुये प्रशासन को सहयोग प्रदान करेें।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
