- Uttarakhand Weather Update: सावधान! अगर बाहर घूमने का प्लान है तो पहले जान लीजिए मौसम का हाल..भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी।
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम ने अपना मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। जी हां, प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने 26 मई तक प्रदेश में तेज आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गुरुवार को यानी आज 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के ज्यादातर इलाकों में 26 मई तक बारिश की उम्मीद है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। वही 25 मई को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 26 मई को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मई को ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
