- Uttarakhand Weather Update: मौसम में बदलाव के चलते सभी जिलों में अलर्ट जारी, अगले चार दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावानी।
देहरादून- उत्तराखंड में आज से मौसम में हेरफेर होने जा रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 4 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। बता दे 18 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट साथ ही 19 और 20 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी किया गया है। 19 अप्रैल को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके तहत विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है।
साथ ही किसानों को हिदायत दी गई है कि वह विशेष रूप से सतर्क रहें क्योंकि गेहूं सहित कई तरह की फसलें इस समय तैयार है और बारिश के चलते इन फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 


