देहरादून-(Weather Alert) मौसम का येलो अलर्ट, इन जिलों में बरसात, हिमपात और बिजली गिरने की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई है। जिस कारण देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग की माने तो आज आठ फरवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 09 और 10 फरवरी को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा कई जनपदों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 09 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी

राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 फरवरी को चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर उत्तरकाशी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।इस दिन देहरादून और टिहरी जिले में भी कहीं कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 11 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

तापमान
मंगलवार सात फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद नौ फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से 13 डिग्री तक रह सकता है। 12 से 14 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री तक रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें