लालकुआं- कांग्रेस के स्टार प्रचारक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीके ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के लालकुआं सीट से उम्मीदवार हरीश रावत के समर्थन में लाल कुआं में रोड शो किया। उनके साथ रोड शो में हजारों की संख्या में युवा उमड़े। युवाओं के साथ जोश में लबरेज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पद यात्रा लालकुआं बाजार से होते हुए 25 एकड़ तक निकली। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की न कमियां गिनाते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत भारी मतों से विजई होंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि यह लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें हरीश रावत जैसे जनप्रिय नेता को विधायक चुनने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह उत्तराखंड और उत्तराखंड यत के लिए हरीश रावत को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा पहुंचा कर सरकार का नेतृत्व करने का अवसर दें। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, हिमांशु कबडवाल, भुवन पांडे, पुष्कर दानू, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, शिवराज बिष्ट, सूरज रॉय, सूरज संभल, गोविन्द दानू, ललित मेहता आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला
उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया
UTTRAKHAND: मामा की बेटी से निकाह किया…गुस्से में मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोद डाला
उत्तराखंड : नदी में डूबे दूसरे युवक का शव भी पांचवें दिन बरामद 
