उत्तराखंड मौसम अपडेट:- उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी,रहें सावधान।
देहरादून- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार को भी राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
27 मई तक राहत के आसार नहीं:⤵️
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्यभर में यह खराब मौसम 27 मई तक बना रह सकता है। इस दौरान विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी मार्गों पर सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
यात्रियों और श्रद्धालुओं को सतर्कता बरतने की अपील:⤵️
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मौसम की इस स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी लेने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 
