भिकियासैंण सीएचसी में नवजात की मौत पर हंगामा: ग्रामीणों ने की तालाबंदी, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Uttrakhand सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में प्रसव के बाद नवजात की मौत से आक्रोश। परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने संभाला मोर्चा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिकियासैंण में रविवार को एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों और परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर दी। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामला बाड़ीकोट (गांधीनगर) निवासी उमा देवी से जुड़ा है। उन्हें रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह आठ बजे उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। दोपहर में नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, एंबुलेंस से ले जाते समय महज छह किमी दूर नवजात ने दम तोड़ दिया।
शिशु की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों पर समय से उचित इलाज न देने और अस्पताल में मानकों के अनुसार सुविधाएं न होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम होते, तो मासूम की जान बच सकती थी। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम याक्षी अरोड़ा मौके पर पहुंचीं।
पीड़ित पिता कुबेर सिंह ने एसडीएम को लिखित पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसडीएम के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट सहित कई सभासद और स्थानीय महिलाएं अस्पताल परिसर में मौजूद रहीं।
वहीं, सीएचसी की चिकित्सक डॉ. शिबांगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रसव के दौरान ही शिशु द्वारा गर्भ के अंदर मल-मूत्र करने के लक्षण मिले थे। इसके बावजूद सुरक्षित प्रसव कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया था। प्रशासन अब इस मामले की विस्तृत जांच की तैयारी कर रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
