Uttrakashi News- उत्तराखंड में रविवार की शाम उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई है जिसके बाद से कई घर क्षतिग्रस्त और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं उत्तरकाशी के निराकोट और कंकराड़ी में यह बदल फटने की घटना बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ही स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुट गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन को त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए जाने की बात कही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार हो रही बरसात से लोगों में भय का माहौल है और पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है और अगले 24 घंटे की मौसम विभाग द्वारा बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर निराकोट और ककराडी में बादल फटने की घटना के बाद पूरे इलाके में मलवा और पानी घुस गया से मोटर मार्ग और कई घर ध्वस्त होने की खबरें सामने आई है। साथ ही दो महिलाओं समेत तीन लोगों के लापता होने की खबर भी आई है इसके अलावा तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल की लाया गया है। फिलहाल अंधेरा होने के कारण देर रात तक बचाव राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
