बागेश्वर। कलक्ट्रेट जाने वाले पुल से बुधवार अपराह्न सरयू नदी में एक युवक के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी। टीम ने युवक को ठंडी सड़क के पास से सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न करीब एक बजे आपदा नियंत्रण कक्ष से दमकल विभाग को सूचना मिली कि विकास भवन मार्ग पर कलक्ट्रेट पुल से एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगा दी है। स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने विकास भवन मार्ग से अग्निकुंड पुल क्षेत्र तक सघन तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति तैरकर ठंडी सड़क के समीप सुरक्षित अवस्था में पहुंचा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कार्की (38), पुत्र नंदन सिंह कार्की, निवासी छानी भटखोला बताया। नदी में छलांग लगाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसे पानी में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया था।उसे देखने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची 112 और कोतवाली पुलिस की टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
मंगलवार को बहे व्यक्ति की दूसरे दिन भी तलाश जारी
बीते मंगलवार शाम विकास भवन के समीप सरयू नदी के तेज बहाव में बहे व्यक्ति की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। रेस्क्यू टीमों ने नदी के विभिन्न घाटों पर सघन खोजबीन की लेकिन तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। लगातार दो दिनों में नदी में छलांग लगाने और व्यक्ति के बहने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
