देहरादून: क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर सोमवार को हनोल स्थित प्रसिद्ध महासू मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू तहसील के पारसा गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का स्थानीय लोगों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मंदिर प्रबंधन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी लेकर यह यादगार पल संजोया।
भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने महिला विश्व कप फाइनल में आठ ओवर में केवल 28 रन देकर दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया। हालांकि उन्हें मैच में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ।
रेणुका ने वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आवासीय अकादमी में प्रवेश लिया। घरेलू क्रिकेट 2019-20 सीनियर महिला वनडे लीग में उन्होंने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए। 7 अक्टूबर 2021 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वर्ष 2022 में आईसीसी ने उन्हें उभरती हुई महिला क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

