बागेश्वर:- तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी तहसील मार्ग के एक होटल में बेहोशी की हालत में मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्मय से उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी अस्पताल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उसे मॉर्चरी में रख दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 साल के गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलवागांजा कबडालपुर हल्द्वानी हाल बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होटल में रह रहे थे। रविवार की शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित तहसील कर्मी भी मौके पर पर पहुंचे। रात दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉ. भूपेंद्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि 15 दिन पहले जिला खेल अधिकारी भी कमरे में मृत मिले थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
