उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में बुधवार की शाम एक युवक द्वारा चोरी-छिपे महिलाओं और युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद शहर में तनाव का माहौल है। युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अरशद अहमद अंसारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है…जो सब्जी की ठेली लगाकर गुज़ारा करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे अरशद को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर एक दुकान के बाहर मोबाइल से महिला ग्राहकों की फोटो-वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें कई महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पाए गए…जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी मौके पर पिटाई कर दी।
इसके बाद युवक को पकड़कर कोतवाली लाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अरशद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतों से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसका मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
संगठनों में नाराज़गी, कठोर कार्रवाई की मांग
इस घटना से विहिप बजरंग दल और उत्तराखंड क्रांति दल में भारी आक्रोश है। संगठनों के पदाधिकारियों ने एक सुर में घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस तरह के मामलों में सख्त कदम नहीं उठाए गए…तो महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के मोबाइल में सैकड़ों तस्वीरें मौजूद हैं…जिनकी गहन जांच जरूरी है।
बाजार में तनाव, महिलाओं में डर का माहौल
घटना के बाद से बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और महिलाएं सहमी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में आने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को और ज्यादा चौकस रहने की जरूरत है।
पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
