किच्छा: एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- 5 करोड़ का जुर्माना भरने के बाद भी नासमझ है लोग, अब भी नहीं कर रहे नियमों का पालन
प्राप्त समाचार के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- यहां पति ने की पत्नी की हत्या, बेटी के घर पहुंच बच्चों से बोला मैंने तुम्हारी नानी को मार डाला
मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- यहां सड़क हादसे में एक की मौत 3 घायल, परिजनों में मचा कोहराम
यह भी पढ़ें 👉देहरादून-(बड़ी खबर) कोरोना ने जिनसे छीना माता पिता का साया, उनकी सहारा बनेगी सरकार, शुरू की यह योजना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार 
