Dehradun News: राजधानी में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जहां विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म देकर महिला फरार हो गई। सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि लोक लाज डर से महिला बच्चे को छोड़कर गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
खबर बुधवार की सुबह की है। जहां एक 23 साल की महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। बताया जा रहा है कि युवक पर्चा बनवाने लगा, जिसमें उसने महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर फरार हो गये।
पूरे मामले का पता तब चला जब सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई। बच्ची के मिलने की खबर पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
