Bageshwar News- उत्तराखंड के बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक महिला ने धारदार हथियार से अपना ही गला काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टरों ने उस महिला की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के पोथिंग गांव में 35 वर्षीय चंपा देवी पत्नी अमर राम ने धारदार हथियार(बड़ियाठ) से अपने गले की नस काट ली। जिसके बाद महिला लहूलुहान हुई तो वह चिल्लाने लगी, महिला को इस हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ चंपा देवी को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों द्वारा उपचार करते हुए हालत को गंभीर बताया और हायर सेंटर रेफर कर दिया गले की नस अधिक कट जाने के कारण खून रोकने की कोशिश की गई डॉक्टरों के अनुसार ईएनटी सर्जन नहीं होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वही पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
