- महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर डाला डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार)- रुड़की में अम्बर तालाब क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई सनसनीखेज चोरी का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. करीब 60 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और सप्लीमेंट के डब्बों की चोरी में गंगनहर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने चोरी का खुलासा कर बताया कि घटना में शामिल महिला ने पहले अपने पहले पति से तलाक लिया था और फिर अपनी मर्जी से एक जिम ट्रेनर से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि जिम ट्रेनर पति पर भारी कर्ज था। कर्ज को चुकाने और जल्दी पैसा पाने के लिए पति-पत्नी ने पिता के घर पर चोरी की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार महिला के पिता ने हाल ही में एक गोदाम बेचा था, जिसकी जानकारी दोनों को थी। ऐसे में उन्होंने अपने ही पिता के घर को निशाना बनाया. चोरी को अंजाम देने में महिला के पति का भाई भी शामिल था. पुलिस ने तीनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही चोरी की करीब 60 लाख की नकदी,सोने-चांदी की ज्वेलरी भी आरोपियों के पास से बरामद की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद 
