हरिद्वार- हरकी पैड़ी से चंद कदम की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि मृतक आपस में दोस्त हैं। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मुकेश थलेड़ी को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर काली माता मंदिर भीमगोडा के पास रेलवे लाइन पर करीब 25-30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस वापस लौटी थी कि रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना फिर से मिली।
जहां से पूर्व में युवक का शव बरामद हुआ था, उससे चंद कदम की दूरी पर ही दूसरा शव भी मिला। बताया कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच रही होगी।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक संभवत: दोस्त होंगे। मृतकों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
