nainital news

उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। खुर्पाताल न्याय पंचायत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं ने पूरी रात धरना देने के बाद दिन में चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि मंगोली और बजून में प्रस्तावित शराब की दुकानों का टेंडर रद्द किया जाए। मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया…जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Vegasino Casino: Γρήγορα Κέρδη και Υψηλής Έντασης Slot Play

हालांकि पुलिस के समझाने और प्रशासन से वार्ता के आश्वासन के बाद एक घंटे में जाम खोल दिया गया। इसके बावजूद महिलाएं दुकान के बाहर धरने पर डटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग द्वारा दो नई शराब दुकानों के टेंडर के बाद से ही ग्रामीण विरोध में हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और आंदोलन जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें